-
Advertisement
जयराम के सराज में मंत्री नेगी को दिखाए काले झंडे, थुनाग कॉलेज शिफ्ट करने पर नारेबाजी
Revenue Minister Jagat Singh Negi: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज विधानसभा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान जंजैहली में बीजेपी नेताओं ने मंत्री नेगी को काले झंडे दिखाए। बीजेपी मंडलाध्यक्ष भीष्म ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गो-बैक के नारे लगाए। इतना ही नहीं थुनाग बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय को शिफ्ट करने का भी लोगों ने विरोध किया और जमकर नारेबाजी की।
सराज की जनता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जगत नेगी ने
भीष्म ठाकुर का कहना है कि आपदा से सराज में भारी नुकसान हुआ है। मगर जगत नेगी ने सराज की जनता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वहीं राजस्व मंत्री ने आज सराज विधानसभा के प्रभावितों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत पखरैर के देजी, थुनाग बाजार, लंबाथाच, जरोल, पांडव शिला, ग्राम पंचायत धारजरोल, बायोड, बुंग रैलचौक, शोढाधार, जंजैहली, ढीमकटारू और ग्राम पंचायत संगलवाड़ा में प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जगत नेगी ने कहा, अधिकारी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सड़क और पेयजल योजनाओं की बहाली का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा, जिन लोगों के मकान आपदा में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें पुनः घर बनाने के लिए सात-सात लाख रुपए दिए जाएंगे। यह देश में प्रभावितों को मिलने वाली सर्वाधिक मुआवजा राशि है।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

