-
Advertisement
करियर में तरक्की दिलाएगा काले रंग का कछुआ, जानें किस दिशा में रखने से मिलेगा लाभ
Last Updated on January 12, 2023 by Neha Raina
हमारे जीवन में ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जिन्हें लेकर हम काफी परेशान रहते हैं। कभी सेहत तो कभी व्यापार में किसी परेशानी से हम पार नहीं पाते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे उपाय हैं जिनकी मदद से इन चीजों से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके लिए आप फेंगशुई का सहारा ले सकते हैं। फेंगशुई में कछुए (Turtles) को बहुत शुभ माना जाता है। घर में इसे रखने से घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है। माना जाता है कि कछुए में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा (Positive energy) को बढ़ाने की शक्ति होती है। अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो घर में मिट्टी का बना कछुआ रखें। परिजनों के दीर्घायु होने के लिए क्रिस्टल का बना हुआ एक कछुआ घर की पूर्व दिशा में रखें।
फेंगशुई में वस्तुओं को सही दिशा में रखने का खास निर्देश है तभी इसका पूरा लाभ मिलता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप फेंगशुई कछुए को गलत ढंग से रखते हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा। आप अपनी निजी जिंदगी में ऊर्जा का अभाव महसूस करने लगेंगे इसलिए कछुए को गलत दिशा में रखने से होने वाले बुरे प्रभावों से बचने के लिए हमें कछुआ रखने की सही दिशा जरूर पता होनी चाहिए।
- नया व्यापार शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ (Silver turtle) रखना बहुत शुभ माना जाता है। कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और उतार-चढ़ाव कम आते हैं।
- दफ्तर या घर के पिछले हिस्से (बैकयार्ड) में कछुए को रखने से अपार ऊर्जा का एहसास होगा और आप अपने सभी कार्य ठीक तरीके से कर पाएंगे।
- अगर करियर में खूब तरक्की चाहते हैं तो काले रंग के कछुए को उत्तर दिशा में रखें। ऊर्जा बढ़ने से बिजनेस और करियर में तरक्की की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर पश्चिम की दिशा में कछुआ रखने से सुरक्षा मिलती है।
- मूलत: कछुए को घर में ‘गुड लक’ के लिए रखा जाता है. लेकिन एक खास प्रकार की मादा कछुआ, जिसकी पीठ पर बच्चे कछुए भी हों, यह प्रजनन का प्रतीक होता है. जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हो, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए.
- काले रंग के कछुए के अलावा कई तरह के कछुए बनाए जाते हैं। इन सभी का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अलग-अलग तत्वों से बने कछुए ऊर्जा स्तर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से आप कछुए का चुनाव कर सकते हैं।
- काले रंग के कछुए के अलावा कई तरह के कछुए बनाए जाते हैं। इन सभी का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अलग-अलग तत्वों से बने कछुए ऊर्जा स्तर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से आप कछुए का चुनाव कर सकते हैं।