-
Advertisement
चंबा की ओडरा खड्ड में डूबे दूसरे युवक वीरेंद्र का शव भी हुआ बरामद
Himachal News: चंबा जिले की ग्राम पंचायत मंगला की ओडरा खड्ड में नहाते समय लापता वीरेंद्र को स्थानीय युवाओं ने ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के पास शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आज सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इसी बीच पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 बजे शव को बरामद किया गया।
आज सुबह फिर शुरू किया सर्च अभियान
बुधवार दोपहर ओडरा खड्ड में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान नितेश और वीरेंद्र के रूप में हुई थी। हादसे के कुछ ही घंटों बाद नितेश का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन वीरेंद्र का शव बरामद नहीं हो पाया था। पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने अंधेरा होने तक शव खोजने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। गुरुवार सुबह होते ही स्थानीय लोगों ने एक बार फिर अपने स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया। इसके उपरांत आवश्यक सामान लेकर पुलिस और दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा। बहरहाल, स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया गया है।
मृतकों के परिजनों को राहत
एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चम्बा भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।
सुभाष महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

