-
Advertisement
CWG 2026: मुक्केबाज प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कनाडा की बॉक्सर को हराकर भारत को दिलाया गोल्ड
CWG 2026: भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। 22 वर्षीय प्रीति ने फाइनल मुकाबले में कनाडा की डेलगाडो सवानाह को एकतरफा अंदाज में मात देकर इतिहास रचा। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रीति का पहला पदक है, जिसे उन्होंने सीधे स्वर्ण में तब्दील किया।
फाइनल बाउट में जजों का सर्वसम्मत फैसला
विश्व की नंबर-3 मुक्केबाज प्रीति पवार ने एक वर्ल्ड चैंपियन की तरह खेलते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। प्रीति ने मैच की शुरुआत से ही कनाडाई बॉक्सर को पंच लगाने का अवसर नहीं दिया और तीनों राउंड्स में अपना नियंत्रण बनाए रखा। मैच के अंत में सभी 5 जजों ने सर्वसम्मति से प्रीति के पक्ष में फैसला सुनाया।
नॉकआउट से शुरू हुआ स्वर्णिम सफर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रीति पवार का सफर बेहद आक्रामक और एकतरफा रहा। मलावी की एथलीट को सीधे नॉकआउट करके बाहर किया। नॉर्दर्न आयरलैंड और जाम्बिया की खिलाड़ियों को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में जगह बनाई।
बॉक्सिंग में भारत का जलवा, जैसमीन लंबोडिया ने भी जीता गोल्ड
प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को बॉक्सिंग का पहला मेडल दिलाया। उनके इस स्वर्णिम आगाज के तुरंत बाद जैसमीन लंबोडिया ने भी भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया। इस बार भारत के कुल 14 मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था, जिनमें से 10 मुक्केबाजों ने सीधे फाइनल में जगह बनाई है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
