- Advertisement -
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्चे की छत से गिरने का कारण मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को बच्चा घर में छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते नीचे गिर गया। जिसके बाद बच्चे के परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ने गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चांद मोहम्मद पुत्र हुसेन मोहम्मद निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -