-
Advertisement
Breaking | Govt Depots | Himachal |
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने नए वित्त वर्ष से पहले प्रदेश के मध्यम वर्गीय परिवारों यानी एपीएल के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। अप्रैल महीने से प्रदेश के डिपो में मिलने वाले आटे के कोटे में एक किलो की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इस कदम से न केवल आम आदमी की थाली में राशन की मात्रा बढ़ेगी, बल्कि बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू बजट को संभालने में भी मदद मिलेगी। पहले जहां प्रति परिवार 11 किलो आटा दिया जाता था, वहीं अब यह बढ़ाकर 12 किलो कर दिया गया है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 12 लाख से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का मानना है कि भले ही यह वृद्धि सीमित प्रतीत होए लेकिन बढ़ती महंगाई के दौर में यह आम उपभोक्ताओं के लिए राहत का काम करेगी और उनके घरेलू खर्च को संतुलित करने में मददगार साबित होगी। सरकार के इस कदम को महंगाई के प्रभाव को कम करने और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

