-
Advertisement
हिमाचल में लुटेरी दूल्हन, दुल्हे को बीच बाजार छोड़ नगदी लेकर हो गई फुर्र
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक नई नवेली दुल्हन (Bride) अपने दूल्हे (Groom) को बीच बाजार में छोड़ कर फरार हो गई है। यही नहीं लुटेरी दुल्हन हरियाणा (Haryana) के युवक से शादी रचाकर, महज दो घंटे के भीतर 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गई। मामला तीन राज्यों की सीमा से सटे पांवटा साहिब शहर से सामने आया है। इस मामले के बाद प्रदेश में एक बार फिर फर्जी शादी कराने वाले गिरोह की सक्रियता दिखने लगी है। शादी कराने के नाम पर यह गिरोह लोगों से लाखों रुपये लूट रहे हैं। ऐसा ही मामला पांवटा पुलिस (Paonta Sahib) थाना में दर्ज हुआ है। हरियाणा के करनाल के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र मुलखराज ने बताया कि इसके छोटे बेटे कमल की शादी (Marriage) नहीं हुई थी। कमल की शादी के लिए वह लड़की की तलाश में था। कुछ दिन पहले इसे करनाल से एक आदमी ने रेखा नामक महिला का मोबाइल नंबर दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दवा एक्सपोर्ट करने का झांसा देकर हड़पे 12.45 लाख रुपए, मामला दर्ज
बताया गया कि रेखा विकासनगर कस्बे के एटनबाग जिला देहरादून उत्तराखंड की रहने वाली है। तब ओम प्रकाश ने रेखा को टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया। रेखा ने बताया कि शादी करवाने के एक लाख रुपये लगेंगे, जिस पर यह सहमत हो गया। इसके बाद इसने अपने लड़के की फोटो इसको भेज दी और रेखा ने इसको लड़की की फोटो मोबाइल पर भेजी। शादी के बाद रेखा को एक लाख रुपए दिए गए। इसके बाद शादी की शापिंग करने के लिए दुल्हन ने दूल्हे से दो लाख रुपए लिए और उन्हें लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई। अब ओमप्रकाश ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


