-
Advertisement
16 दिन बाद दौड़ी उदयपुर- केलांग मार्ग पर बस
Last Updated on August 12, 2021 by Sintu Kumar
लाहुल-स्पीति। जनजातीय क्षेत्र लाहुल घाटी में एक बार पुन जनजीवन पटरी पर लौटने लगी है।16 दिन बाद उदयपुर- केलांग मार्ग पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। अब लोगों को केलांग, उदयपुर सहित कुल्लू, मनाली जाने के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एचआरटीसी की केलांग डिपो ने वीरवार ने स्थिति सामान्य होते ही बस सेवा आरंभ कर दिया। बस सेवा शुरू होते ही सरकारी कर्मचारियों के साथ आम लोगों ने राहत की सांसे ली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब मंडी में दरका पहाड़, मलबे की चपेट में आया ट्रक -चालक घायल
बता दे कि 27 जुलाई को केलांग-उदयपुर मार्ग पर भारी बारिश के कारण जाहलमा नाले का पुल बह गया था। इसके साथ ही शांशा नाले में पानी का बहाव के कारणइ पुल का एक किनारा निकल गया था। तेंजिंग नाले में भी बाढ़ के चलते यातायात प्रभावित हुई थी। जिसके बाद बीआरओ ने इस मार्ग को दुरूस्त किया। घाटी के लोगों ने इसके लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री डा राम लाल मारकंडा का विशेष आभार जताया है।