-
Advertisement
हिमाचलः लोगों की जान से कैसे खेल रहे निजी बस आपरेटर, यहां देखें वीडियो
मंडी। मंडी जिला के प्राइवेट बस ऑपरेटरों (Private Bus Operators) के सामने प्रशासन और पुलिस बौना साबित हो रही है। जिला में प्राइवेट बस चालकों और परिचालकों द्वारा लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाने के वीडियो सामने आने के बावजूद सरेआम नियमों (Rules) को तोड़ने का सिलसिला जारी है। ताजा घटनाक्रम में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 (Chandigarh-Manali National Highway-21) पर सुंदरनगर के नरेश चौक पर एक बार फिर निजी बस चालकों की लापरवाही का वीडियो (Video) सामने आया है। वीडियो में निजी बस ऑपरेटर चलती बस की खिड़कियों को खुला छोड़कर बस को भगाता हुआ नजर आ रहा है।
इस कारण प्राइवेट बस चालक व परिचालक द्वारा अंदर बैठे यात्रियों की जान को खतरे में डाला गया। मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है जब मंडी-सुंदरनगर रूट (Mandi-Sundernagar Route) पर चलने वाली एक निजी बस नरेश चौक बस स्टॉप पर पहुंची और बस चालक ने कुछ सवारियों को बस से निचे उतारा। इतने में पीछे से आ रही एक बस से सवारियां उठाने के चक्कर में खिड़कियों को खुला छोड़ कर उससे आगे निकलने लगा, लेकिन दूसरे बस चालक (Bus Driver) ने विपरीत दिशा से बस को आगे निकाल लिया जिस कारण दोनों बस चालकों ने कई यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। घटना का वीडियो साथ लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
यह भी पढ़ें: चोरों के साथ लड़की ने कर दिया बड़ा खेल देख लिया तो नहीं रुकेगी हंसी, देखें वीडियो
वहीं, स्थानीय निवासियों ने कहा की निजी बस चालकों की लापरवाही के कारण कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बस चालकों व परिचालकों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाने के अब तक कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन निजी बस चालकों पर शिकंजा कसा जाए और उनके रूट परमिट खारिज किए जाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

