-
Advertisement

हिमाचल में बसें चलाने को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें
शिमला। हिमाचल कैबिनेट (Cabinet) की बैठक आज पीटरहॉफ में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई है। कैबिनेट की बैठक में हिमाचल के अंदर बसें चलाने को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। 14 जून को हिमाचल में बसें चलेंगी। अभी बसें पचास फीसदी क्षमता के साथ एसओपी (SOP) के तहत राज्य के अंदर ही चलेंगी। राज्य के बाहर बसें चलाने को लेकर बाद में फैसला होगा। हिमाचल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही बसें चलेगी।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती
इसके अलावा निजी बस ऑपरेटरों को टोकन टैक्स व एसआरटी (SRT) आदि को लेकर राहत प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। साथ ही अब बाजार और दुकानें सुबह 9 बजे से पांच बजे तक खुली रहेंगी। पहले यह समय 9 से दो बजे तक था। वहीं, आगामी आदेशों तक शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। अब शाम पांच बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कैबिनेट ने कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। कॉलेज की परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। पहले जुलाई माह में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। इसके बाद प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। इसके अलावा टूरिस्ट सेक्टर के लिए भी बड़ी राहत प्रदान की है। शादियों में बंदिशें पहले जैसी ही रहेंगी। इसमें कोई राहत अब तक नहीं दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group