-
Advertisement

CM Sukhu के कांगड़ा प्रवास के दौरान Cabinet, ये वाला बड़ा फैसला होगा
Himachal Cabinet Meeting : धर्मशाला। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)के कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला में कैबिनेट की बैठक( Cabinet Meeting)होना भी प्रस्तावित है। कैबिनेट की ये बैठक 23 या 24 जनवरी को धर्मशाला में हो सकती है। 25 जनवरी को जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ (Baijnath)में होने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व समारोह से पहले धर्मशाला में कैबिनेट बैठक बुलाई जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से ही कांगड़ा के प्रवास पर पहुंचे हैं। हालांकि,सीएम सुक्खू ने धर्मशाला पहुंचते ही पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि शीतकालीन प्रवास नाम तो आपने दिया है,कांगड़ा के विकास का प्रवास कहा जाना चाहिए।
पर्यटन निगम का मुख्यालय धर्मशाला शिफ्ट होगा
सीएम सुक्खू के इस प्रवास के दौरान उम्मीद की जा रही है कि पर्यटन निगम (Tourism Corporation) का मुख्यालय धर्मशाला शिफ्ट किया जाएगा। इस बाबत भी कैबिनेट में औपचारिक चर्चा होनी है। इसके अलावा कांगड़ा ( Kangra) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं।
-रविंद्र चौधरी