-
Advertisement
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने हराया कोरोना, #IGMC से मिल गई छुट्टी
Last Updated on September 10, 2020 by
शिमला। जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (Cabinet Minister Mahendra Singh) कोरोना (Corona) को हराने में सफल रहे हैं। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को बुधवार को आईजीएमसी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इस बात की पुष्टि की है। आइसोलेशन में भी ठाकुर महेंद्र सिंह विधानसभा की कार्यवाही ऑनलाइन देख रहे हैं
ये भी पढे़ं – बड़ी खबरः #Monsoon_Session से पहले जयराम कैबिनेट के यह मंत्री निकले Corona पॉजिटिव
इससे पहले आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह छह दिन तीन सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से वह आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) में दाखिल थे। यहां पर वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहे थे। अब ठीक होने के बाद बेशक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन अभी भी वे दस दिन तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। जाहिर है विधानसभा का मानसूस सत्र सत्र शुरु होते की बीजेपी की विधायक रीता धीमान भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा कांग्रेस के विधायक लखविंद्र राणा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में है।