-
Advertisement
कांगड़ा में स्कूलों-गांवों को तम्बाकू फ्री करने का अभियान
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूलों और गांवों को तम्बाकू फ्री करने के लिए 30 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने यह जानकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक के बाद दी।
4 मुख्य बिंदुओं पर फोकस
सौरभ जस्सल ने कहा कि अभियान के तहत 4 मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रमुख रूप से जन जागरूकता, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान प्रमाणीकरण, तंबाकू मुक्त गांव और कोटपा एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ चालान जैसी गतिविधियों पर फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि इन श्रेणियों में बेहतर कार्य करने वाले राज्य तथा जिलों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि कांगड़ा जिले को तंबाकू निराकरण में देश में अग्रणी बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटें। उन्होंने इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को सभी से समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है।
यह भी पढ़े:नेरचौक-कलखर सड़क की अपग्रेडेशन के लिए प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य को लिखा पत्र

