-
Advertisement
Road Accident In Himachal: शादी से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, एक की मौत
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में हादसों का दौर लगातार जारी है। ताजा मामले में सुंदरनगर (Sundernagar) उपमंडल के निहरी क्षेत्र के पंडार में मंगलवार देर शाम को एक कार खाई में गिर गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत (Dead) हो गई है, जबकि हादसे में 4 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा (CHC Rohanda) लाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सभी को सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: गहरी खाई में लुढ़की जीप, 1 की गई जान, चालक घायल
जानकारी के अनुसार पंडार के निकट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में विवाह समारोह (Marriage) से लौट रहे कार सवार इंद्र सिंह (33) पुत्र खेम सिंह गांव पंडार की मौत हो गई है, जबकि हादसे में कांता देवी (27) पत्नी इंद्र सिंह, डोला राम (40) पुत्र नागुराम निवासी ब्रौहकड़ी, प्रभा देवी (32) पत्नी ओम प्रकाश निवासी पंडार, रुहीन (7) पुत्री ओमप्रकाश घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा से नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के लिए रैफर कर दिया गया है। उधर, डीएसपी (DSP) सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है। उन्होंने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


