-
Advertisement
दिल्ली की जीत पर हिमाचल में जश्न: लड्डू बांटे पटाखे फोड़े, जयराम ने आप व कांग्रेस पर किया वार
Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में जश्न का माहौल है। राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में बीजेपीके कार्यकर्ता ने जमकर जश्न मना रहे हैं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। शिमला में सीटीओ चौक पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए और खूब जश्न मनाया और नारे बाजी भी की। सभी ने इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया।
जनता ने सुशासन और विकास की राजनीति को चुना
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज दिल्ली से आपदा खत्म होने जा रही है। आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ लड़ाई लड़कर राजनीति में आयी थी, वह ख़ुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। आज दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर पीएम नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की राजनीति को चुना है। दिल्ली के दिल में अब सिर्फ ‘मोदी ही मोदी’ है। दिल्ली को सुशासन और डबल इंजन की सरकार देने के लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। आम आदमी पार्टी ने झूठ, अराजकता, नाटक और आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति को प्रश्रय दिया। आज दिल्ली की जनता ने उसे नकार दिया है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस चुनाव के साथ देश की जनता ने कांग्रेस को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलने, झूठी गारंटियां देने, लोगों को डराने, बांटने जैसे धमकाने हर हथकंडे अपनाए। लेकिन गुमराह करने वाली, साजिश करने वाली कांग्रेस का आज देश की राजधानी से सूपड़ा साफ हो गया है और शून्य पर खड़ी है। कांग्रेस के बड़े–बड़े चेहरे अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। आज वर्तमान में पूरे देश में कांग्रेस के यही हाल हैं। हिमाचल प्रदेश में जिस ढर्रे पर कांग्रेस चल रही है अगले चुनाव में यहां भी वही होने वाला है। कांग्रेस के नेता यह समझ लें कि देश के लोगों ने ठगी की राजनीति को नकार दिया है। गारंटियों की राजनीति को वहीं दफन कर दिया है जहां से शुरू हुई थी।
जनता ने केजरीवाल मॉडल को भारी शिकस्त दी
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह जीत पीएम नरेन्द्र भाई मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों पर जीत की मोहर है। डॉ बिंदल ने कहा कि दिल्ली प्रदेश की जनता ने मोदी जी के कार्यों को सराहा, मोदी जी के गरीब कल्याण, युवा उत्थान, महिला कल्याण व राष्ट्रहित के मुद्दों पर पुष्प चढ़ाए और केजरीवाल मॉडल को भारी शिकस्त दी। बीजेपी दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करती है और दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देती है।राजीव बिंदल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित भाई शाह सहित देश के बीजेपी नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई दी है।
11 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने लूटने का काम किया
विधायक राकेश जंवाल के नेतृत्व में दाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक पर दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीतपर पटाखे फोड़ और मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। राकेश जंवाल ने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों के बाद बीजेपी की विधानसभा चुनावों में जीत हुई है। देश की राजधानी दिल्ली को पूर्व 11 वर्षों की केजरीवाल सरकार ने लूटने का काम किया है। दिल्ली की जनता ने इस बार विधानसभा चुनावों में बीजेपी पर अपना विश्वास जताया है।
संजू चौधरी
