-
Advertisement
Chacha | Dance | Garda |
गांव की शादी, ढोल-नगाड़े, देसी म्यूजिक और मस्ती से भरा माहौल, ऐसे में अगर अचानक कोई ऐसा डांस हो जाए कि लोग देखते रह जाएं, तो समझो वीडियो वायरल होना तय है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो छाया हुआ है जिसमें चाची ने पहले तो चाचा को डांस के लिए मनाया, लेकिन जैसे ही चाचा ने स्टेप्स दिखाए, पूरा माहौल बदल गया. लोग कह रहे हैं देहाती चाचा में तो माइकल जैक्सन उतर आया, वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचा पहले हल्के-फुल्के स्टेप्स से शुरुआत करते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में उनकी एनर्जी और मूव्स देखकर हर कोई दंग रह जाता है. वहीं चाची भी किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह लचक और स्टाइल के साथ डांस करती नजर आती हैं. कई लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि चाची का डांस जिम्नास्टिक से कम नहीं लग रहा.

