-
Advertisement
8 दिन बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली NH, लेकिन वन-वे रहेगा ट्रैफिक
मंडी। चंडीगढ़-मनाली NH (Chandigarh Manali National Highway) को 8 दिन बाद ट्रैफिक के लिए खोल (Open For Traffic) दिया गया है। हालांकि अभी ट्रैफिक वन-वे ही रहेगा। यह रास्ता 8 जुलाई 6 मील के पास भारी लैंडस्लाइड (Landslide) के चलते पूरी तरह से बंद हो गया था। वैकल्पिक मार्ग कमांद कटौला भी कमांद के घोड़ा फॉर्म के पास भारी लैंडस्लाइड के चलते 3 दिन बंद रहा।
नेशनल हाईवे के बहाल होने से मंडी से लेकर सुंदरनगर तक फंसे सैकड़ों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। यहां से वाहनों को बारी-बारी गुजारा जा रहा है। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए में NHAI, फोरलेन निर्माण कंपनी और ठेकेदारों की मेहनत रंग लाई है। 4 दिन लगातार 16 घंटे चट्टान व मलबा हटाने रहने के बाद इस रास्ते को खोला जा सका है।
यह भी पढ़े:Breaking : पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा, 70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना
दोतरफा ट्रैफिक में लगेगा एक हफ्ता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि सबसे बड़ा लैंडस्लाइड 7 मील के पास हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया है। दोतरफा ट्रैफिक बहाल करने के लिए एक हफ्ता और लगेगा। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के बहाल होने से कुल्लू तक वाहन चालक सफर कर सकते हैं। मंडी में 400 के करीब वाहन फंसे हैं, जिन्हें कुल्लू की ओर रवाना किया जा रहा है। वहीं कुल्लू में फंसे 100 के करीब वाहनों को निकाला जा रहा है।
