-
Advertisement
नहीं रहे CID फेम दिनेश फडनीस, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
नेशनल डेस्क। लोकप्रिय क्राइम शो (Crime Show) CID में एक सीआईडी अधिकारी फ्रेडरिक्स का मशहूर किरदार निभाने वाले दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) का निधन हो गया है। दिनेश ने 57 साल की उम्र में 4 दिसंबर की रात दुनिया को अलविदा कहा। लंबी बिमारी से जूझ रहे एक्टर की मौत पिछले कल रात करीब 12 बजे हुई है। उनका अंतिम संस्कार आज 5 दिसंबर के दिन होगा।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे दिनेश
रिर्पोट्स के मुताबिक, दिनेश की हालत बेहद गंभीर थी। वह लीवर डैमेज (Liver Damage) की समस्या से जूझ रहे थे। दिनेश फड़नीस के निधन की खबर को उनके करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है। दिनेश के बीमार होने की खबरें काफी दिनों से सामने आ रहीं थी।
उन्हें मुंबई के तुंबा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। दिनेश जिंदगी और मौत की जग को पिछली रात हार गए। इस खबर से टीवी जगत शौक में डूबा हुआ है। एक्टर के निधन के बाद उनके फैंस और करीबी बेहद दुखी हैं। सीआईडी शो में दिनेश की एक्टिंग को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
यह भी पढ़े:बीजेपी विधायक गांधी पहुंचे विशाल के घर, परिवार को खिलाई मिठाई

