-
Advertisement
रामपुर के दरशाल में फटा बादल, तकलेच बाजार में मची अफरातफरी
Himachal Cloud burst: शिमला जिला में रामपुर के तहत दरशाल इलाके में देर रात को बादल फट गया। जिस वजह से तकलेच नाला में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने के बाद तकलेच बाजार में रातभर अफरातफरी मची रही। लोगों को रात में ही सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया। नाले में बादल फटने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
रामपुर के तहत दरशाल इलाके में देर रात को बादल फट गया। जिस वजह से तकलेच नाला में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने के बाद तकलेच बाजार में रातभर अफरातफरी मची रही.. #Cloudburst #darshal #taklech #heavyflow #Himachal #shimla pic.twitter.com/6V5B5ufjfV
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 7, 2025
बारिश और भूस्खलन से जीवन अस्त व्यस्त
प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आम जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं चंडीगढ़-मनाली फोरलेन लगभग 36 घंटे से बंद है। दवाड़ा के बाद झलोगी के पास बीती रात को फिर से भारी लैंडस्लाइड हुआ। इससे हाईवे दवाड़ा और झलोगी में बंद पड़ा है। दवाड़ा में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से फोरलेन के फ्लाईओवर ब्रिज को भी नुकसान हुआ है।
5 दिन तक हल्की बारिश होती रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आज से थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर अगले 5 दिन तक हल्की बारिश होती रहेगी। आज सिरमौर और सोलन जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। वहीं, शुक्रवार के लिए कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर, अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

