-
Advertisement
CM City | Hamirpur | Big Breaking |
हमीरपुर में बढ़ती गंदगी और कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए नगर निगम हमीरपुर ने सख्त रुख अपनाया है। निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों का शौच पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इस संबंध में शहरभर में साइन बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।नगर निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया है। बिना पंजीकरण कुत्ता पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम का कहना है कि यह निर्णय शहर की साफ-सफाई और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

