- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Election) से पहले ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच आरोप प्रत्यारोक की राजनीति शुरू हो गई है। आज चंबी मैदान से केजरीवाल ने सीएम जयराम पर जमकर निशाना साधा। जिस पर सीएम जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल पहली बार मंडी आए थे तो कुछ नही बोल पाए थे। अब बोलना शुरू किया है, हिमाचल के लोग संस्कारी है वह समझते है कि कौन क्या बोल रहा है। केजरीवाल संयमित भाषा का प्रयोग करें, उनको कोई सलाह नही दूंगा। लेकिन हिमाचल सरकार को लेकर केजरीवाल जो कह रहे हैं उसका आने वाले समय में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने बयानों से देवभूमि हिमाचल को दूषित ना करें। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सियासत के लिए गलत और गंदे शब्दों से परहेज करना चाहिए।
बता दें कि आज चंबी मैदान में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) को नकल भी करने नहीं आती है। जिसपर सीएम जयराम ने पलटवार करते हुए केजरीवाल के इस बयान पर आपति जाहिर की और जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) को भी आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू (Sukhwinder Sukhu) के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएम दिल्ली के रिमोट से चलते है। सीएम जयराम ने कांग्रेस को सलाह दी पहले कांग्रेस पार्टी का हाल व अपना हाल देख लें। उसके बाद बयान दें। चुनावी वर्ष में है ऐसे बयान तो आते रहते है। कांग्रेस की हालत देश प्रदेश में पतली है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है। बीजेपी के बाद कांगड़ा में केजरीवाल की रैली से चुनावी माहौल पूरे उफान पर है। हिमाचल के 12 जिलों की 68 सीटों में से कांगड़ा में सबसे ज़्यादा 15 विधानसभा सीट है। कांगड़ा (Kangra) से ही सत्ता की दशा व दिशा तय होती है। इसलिए बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी कांगड़ा जिला में राजनीतिक गतिविधियों तेज कर दी हैं। नड्डा की रैली के बाद केजरीवाल की रैली में एक दूसरे पर ख़ूब हमले किए गए। केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर का नाम लेकर उन्हें नकल करने का आरोप जड़ा।
- Advertisement -