-
Advertisement
सीएम Jai Ram Thakur का फिर होगा Corona Test, सोलन-सिरमौर को लेकर हुए चिंतित
शिमला। सीएम ऑफिस (CM Office) के कोरोना की चपेट में आने के बाद सचिवालय का पुराना भवन सूना पड़ा हुआ है। इस बीच सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) व अन्य अफसरों का 27 जुलाई को फिर से कोरोना टेस्ट (Corona Test) किया जाना है। इससे पहले बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर व परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। सीएम जयराम ठाकुर ने स्वयं को सेल्फ क्वारंटाइन (Self-quarantined) कर लिया था। लेकिन बीते कल यानी गुरूवार को उन्होंने अपने सरकारी आवास ओकओवर स्थित कार्यालय से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किए। आज भी सीएम जयराम ठाकुर ने ओकओवर से ही सोलन एवं सिरमौर (Solan-Sirmour) में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव के साथ-साथ नाहन व सोलन के ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
यह भी पढ़ें: सेल्फ क्वारंटाइन में भी काम कर रहे CM Jai Ram, ऑनलाइन शिलान्यास किए
उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए जनता से आग्रह किया है कि वह इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग करें। याद रहे कि बुधवार को मंडी में पॉजिटिव पाया गया बीजेपी (BJP) का युवा नेता शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मिलने के साथ-साथ उनके दफ्तर व आवास में भी गया था। उसके बाद से ही सीएम जयराम ने स्वयं को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया था। इस बीच, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीएम कार्यालय के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आने के बाद शिमला के ब्रॉकहास्ट में चार सरकारी कॉलोनियां सील कर दी गई हैं। यहां सीएम के कोरोना पॉजिटिव पाए गए उप सचिव और अन्य अफसरों के सरकारी आवास हैं। सचिवालय के पुराने भवन में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। अधिकारी भी नए भवन से कामकाज निपटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: कोरोना की चपेट में Himachal CM Office , सभी कार्यक्रम स्थगित कर लौटे जयराम

सीएम ने सोलन और सिरमौर के डीसी को दिए उचित दिशा निर्देश
सीएम जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला सोलन और सिरमौर के डीसी (Solan Sirmaur DC) से कोविड.19 संक्रमण की रोकथाम और विभिन्न उपायों के बारे में विस्तृत चर्चा की और उन्हें दिशा.निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि निर्धारित क्वारन्टीन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाए। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत विभिन्न इकाइयों के प्रबन्धन का दायित्व है कि वह अन्य राज्यों से आने वाले उन्हीं श्रमिकों को कार्य पर रखें, जिन्होंने क्वारन्टीन नियमों का पालन सुनिश्चित किया है। सीएम ने प्रदेश से बाहर जाकर 48 घंटे के भीतर वापिस आने की सुविधा का दुरूपयोग रोकने के लिए प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कोविड पॉजिटिव मामलों में बढ़ौतरी के दृष्टिगत बद्दी नालागढ़ और नाहन में लॉकडाउन लगाने के बारे में भी चर्चा की गई।
सीएम ने काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सीएम जय राम ठाकुर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और विभिन्न प्रबन्धों के दृष्टिगत आज शिमला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अनिल खाची और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान (RD Dhiman) से चर्चा की। बैठक में सीएम को प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को रोकने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में अवगत करवाया गया। सीएम ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी तरीके से किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए निर्धारित किए गए प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: सीएम जयराम समेत परिवार के 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई


