-
Advertisement
पीएम मोदी से जयराम को नहीं मिली अपाइंटमेंट, सुबह तक किया इंतजार
नई दिल्ली/ शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से अपाइंटमेंट ना मिलने पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) शिमला लौट आए। सीएम जयराम ठाकुर का शिमला वापस लौटने का प्रोग्राम बीते कल इसी सिलसिले में रि-शेडयूल (Rescheduled) किया गया था। पहले सीएम जयराम को सुबह के वक्त ही वापस (Shimla) शिमला लौठना था,लेकिन पीएमओ से शाम तक रिस्पांस ना आने पर आज की वापसी के प्रोग्राम को कुछ लेट किया गया।
यह भी पढ़ें: सरकार! मालरोड पर ग्राहक ही 11 बजे के बाद आते हैं-आठ बजे तक हो वक्त तय
सुबह तक भी अपाइंटमेंट (Appointment) कंफर्म ना होने पर सीएम करीब 12.30 बजे दिल्ली से वापस शिमला लौट गए। हालांकि,इससे पहले उन्हें सोमवार देर रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने अपाइंटमेंट दे दिया था। इसी तरह वह दिल्ली दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह,र क्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी अपाइंटमेंट नहीं हो पाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


