- Advertisement -
डलहौजी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने पार्टी पदाधिकारियों से प्रदेश में बीजेपी को पुनः सत्ता में लाने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। सीएम जयराम आज डलहौजी में बीजेपी के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का वर्तमान कार्यकाल गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर आदि योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित रही हैं। जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रति वर्ष 1300 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे हैंए जबकि इस पर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 400 करोड़ रूपए व्यय किए गए थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय वंचित वर्गों को विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी सह.प्रभारी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने राज्य में बीजेपी को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है ताकि विकास की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखा जा सके।
डलहौजी बीजेपी (BJP) मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर ने इस अवसर पर सीएम का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी पिछले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार को भारी बढ़त दिलाने में कामयाब रही है। सांसद एवं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यपए मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयालए विधायक जिया लाल कपूरए विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डीडी ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
- Advertisement -