- Advertisement -
रविंद्र चौधरी/ फतेहपुर । सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)आज सुबह फतेहपुर के विधायक स्व सुजान सिंह पठानिया ( late Sujan Singh Pathania) के घर मंझार पहुंच कर उनके परिजनों का ढाढस बंधाया। सीएम जयराम के साथ उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व वन मंत्री राकेश पठानिया भी थे। आज स्व. सुजान सिंह पठानिया का रस्म बार है। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान वहां पर कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया भी मौजूद थे।
सुजान सिंह पठानिया का गत शुक्रवार को निधन हो गया था। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पठानिया के परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी है। उनका जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वे 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। फतेहपुर के विकास में पठानिया का अहम योगदान रहा है। कांग्रेस सरकार में वे तीन बार मंत्री रहे।
- Advertisement -