-
Advertisement
सीएम Sukhu ने लंदन में Indian Overseas Congress से पर्यटन-पर्यावरण संरक्षण जैसे मसलों पर की चर्चा
CM Sukhu : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने लंदन प्रवास के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस टीम से भेंट की। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल और उपाध्यक्ष गुरविंदर रंधावा के नेतृत्व में इस दौरान तमाम सदस्य मौजूद रहे। सीएम सुक्खू ने इस दौरान स्वास्थ्य, पर्यटन, आतिथ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर सीएम की विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित कर रचा इतिहास
याद रहे सीएम सुक्खू इन दिनों बेटी की एडमिशन के सिलसिले में लंदन में है, उनकी बेटी कामुन ठाकुर को लंदन स्कूल ऑफ कॉमर्स से लॉ की पढ़ाई करेंगी। इससे पहले सीएम सुक्खू ने लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित कर देश के पहले मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा। इंडो.यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा मंगलवार सायं आयोजित शिखर सम्मेलन में सीएम सुक्खू ने अपना मुख्य भाषण दिया।
-पंकज शर्मा

