-
Advertisement
राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए सीएम सुक्खू ने 60 सदस्यीय दल को किया रवाना
CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ओक ओवर से 60 खिलाड़ियों के दल को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। यह दल 25 जून से 28 जून, 2025 तक देहरादून में आयोजित होने वाली सात आयु वर्गों की विभिन्न प्रतिस्पधाओं में भाग लेगा। सीएम ने प्रतिभागियों को चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की बधाई भी दी।सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा प्रदान कर रही है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।
राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के 60 सदस्यीय दल को आधिकारिक आवास ओक ओवर से देहरादून के लिए रवाना किया।
सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप खेल भावना… pic.twitter.com/GzHA7713qs
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) June 23, 2025
राज्य सरकार ने डाइट मनी में भी वृद्धि की
सीएम सुक्खू ने कहा सरकार ने ओलंपिक, पैरा-ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने डाइट मनी में भी वृद्धि की है तथा बेहतर यात्रा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए एसी थ्री टियर ट्रेन का किराया और लंबी दूरी के लिए इकानमी क्लास का हवाई किराया दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को दी जाने वाली इन सुविधाओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना है ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और स्वस्थ जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के जिला शिमला अध्यक्ष इकाश्वकु जस्टा और जिला उपाध्यक्ष योगेश सिहिया भी उपस्थित थे।
वन विभाग के एक्टिविटी कैलेंडर को जारी किया
सीएम सुक्खू ने वन विभाग का गतिविधि कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर में 5 जून अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया गया है। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। विभाग द्वारा प्रदेश के 1,000 शैक्षणिक संस्थानों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘बीट द प्लास्टिक’ थीम पर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 50,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग द्वारा वन मित्रों, विद्यार्थियों और जनसहभागिता को सुनिश्चित करते हुए विभिन्न परिसरों और कार्यालयों में सफाई अभियान चलाए गए।
संजू चौधरी
