-
Advertisement
CM Sukhu अभी भी अस्वस्थ, ओक ओवर से ही निपटाएंगे काम-देखे वीडियो
CM Sukhu : हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh)अभी भी अस्वस्थ चल रहे हैं। इसके चलते वह आज भी सचिवालय (Secretariat)नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू सरकारी आवास से ही जरूरी फाइल निपटाएंगे।
सुक्खू बीते कल वायरल फीवर (Viral Fever) की चपेट में आने के बाद से ही शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर (Oak Over) में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं। सुक्खू बीते वर्ष भी बीमार पड़ गए थे। बाद में दिल्ली स्थित एम्स में उनका उपचार किया गया था।
-राहुल कुमार

