-
Advertisement
सीएम सुक्खू बोले: सफल रही भारत जोड़ो यात्रा, अब हाथ से हाथ जोड़ेगी कांग्रेस- निकालेगी यात्रा
Last Updated on January 19, 2023 by sintu kumar
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को सफलता मिलते देख अब कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (Hath Se Hath Jodo Yatra) शुरू करने का निर्णय लिया है। यह यात्रा 26 जनवरी से शुरू होगी, जो आगामी दो महीने तक चलेगी। यह बात नूरपुर दौरे से शिमला पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) सफल रही है। अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से शुरू होगी, जो राज्य के हर ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी। वहीं सीएम सुक्खू ने जेपी नड्डा को फिर से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहने के लिए बधाई भी दी।
यह भी पढ़े:मलौट में बोले राहुल गांधी: हिमाचल के लोग शांत पर शक्तिशाली, सुक्खू की भी की तारीफ
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने सीएम सुक्खू का किया जोरदार स्वागत
मंडी के धर्मपुर दौरे के दौरान सीएम सुक्खू आईपीएस अधिकारी स्व साजु राम राणा के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का घर भी चंजयार में आया। यहां पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर सीएम के स्वागत को खड़े हो गए। जैसे ही सीएम का काफिला वहां से गुजरा तो उन्होंने पूर्व मंत्री को वहां खड़ा देख तुंरत अपना काफिला रुकवाकर ठाकुर महेंद्र सिंह को गले लगाया। और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने किसान भवन धवाली में जन-समस्याएं सुनीं
शिमला पहुंचने से पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) मंडी जिला में पहुंचे थे। यहां धर्मपुर (Dharampur) के धवाली में सीएम ने जल शक्ति विभाग के किसान भवन में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 101 करोड़ रुपए की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित किया है ताकि जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके।
सीएम ने एसआर राणा के परिजनों से की भेंट
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के गांव कोहलका में भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी एसआर राणा (Late IPS officer SR Rana) के परिजनों से भी मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एसआर राणा का 03 जनवरीए 2023 को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सेवाओं का निर्वहन करते हुए हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक चंद्रशेखर, डीआईजी मधुसूदन, उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सीएम के साथ उपस्थित रहे।