-
Advertisement
इस माह के अंत तक होगा संगठन विस्तार बोले, सीएम सुक्खू-मौसम में आए बदलाव पर जताई चिंता
CM Sukhu: दिल्ली से वापस शिमला लौटे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर बड़ी बात कही है। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि इस माह के अंत तक संगठन विस्तार की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के चलते फ़िलहाल संगठन विस्तार में देरी हो रही है लेकिन अक्टूबर महीने के अंत तक संगठन विस्तार होने की संभावना है।
दिल्ली से शिमला वापस लौटने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अक्टूबर महीने के अंत तक संगठन विस्तार की बात कही है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कि के चलते फ़िलहाल संगठन विस्तार में देरी हो रही है।@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP @dprhp @virbhadrasingh pic.twitter.com/WOWvr7kY4s
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 7, 2025
विशेष पैकेज अब तक राज्य सरकार को नहीं मिला
सीएम ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ का जो विशेष पैकेज घोषित किया था, वह अब तक राज्य सरकार को नहीं मिला है। जब राज्य सरकार को यह पैकेज मिलेगा, तो वे केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करेंगे।
मौसम में आए बदलाव पर चिंता जताई
मौसम में आए बदलाव पर सीएम भी चिंता ज़ाहिर की। सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर हिमाचल झेल रहा है। उन्होंने पहले ही इस संबंध में केंद्र सरकार को भी अवगत करवाया है। एक टीम भी यहां अध्ययन करने आई थी। सर्दियां पहले हो गई है ये सब मौसम के प्रभाव के कारण है।
मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कड़ी निंदा की
सीएम सुक्खू ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। सीएम ने संवैधानिक व्यवस्था में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस पूरे मामले में आरोपी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस घटना की कड़ी भर्त्सना करती है।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना
सीएम सुक्खू ने आज ओक ओवर से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा प्रदान की गई इस राहत सामग्री में 161 किट हैं जिनमें सूखा राशन, बर्तन, कंबल, तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री संबंधित उप-मंडल मजिस्ट्रेटों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएंगी। सीएम ने इस उदार सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को व्यापक नुकसान हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल बहुमूल्य जानें गईं, बल्कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आए विभिन्न संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों में भी हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
संजू चौधरी
