-
Advertisement
सीएम सुक्खू का दिल्ली दौरा: वित्त आयोग चेयरमैन से मुलाकात, मंत्रियों के समक्ष उठाएंगे ये मुद्दे
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का ब्यौरा देने के बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। सीएम सुक्खू का दिल्ली दौरा काफी अहम है। वे 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन डा. अरविंद पनगढ़िया से बैठक करेंगे और उनसे हिमाचल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सहयोग का आग्रह करेंगे। सीएम सुक्खू पहाड़ी राज्यों की चुनौतियों और इंफ्रॉस्ट्रक्चर बनाने में आने वाली अधिक लागत को देखते हुए रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को बढ़ौतरी का का आग्रह करेंगे। जाहिर है 15वें वित्तायोग में हिमाचल की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट में कटौती की गई थी, जिससे हिमाचल को पांच साल तक वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। अब अप्रैल 2026 से नए वित्त आयोग की सिफारिशें लागू होनी है। लिहाजा सीएम सुक्खू अगले वित्त आयोग में ज्यादा बजट की मांग को लेकर पनगढ़िया से मिलने जा रहे हैं।
चार केंद्रीय मंत्रियों से भी हेगी मुलाकात
सीएम दिल्ली दौरे के दौरान निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करेंगे। उनका उद्देश्य राज्य के लिए अधिक से अधिक बजट लाना है, विशेषकर आपदा से उबरने के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग करना है। केंद्रीय वित्त मंत्री से पिछले ढाई साल में सीएम कई बार मुलाकात कर चुके है। इस दौरान सीएम ने राज्य की ऋण सीमा को पूर्ववर्ती रखने का मामला उठाया और जीएसडीपी का दो प्रतिशत अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति देने का आग्रह किया। इस बार भी ,ीएम ऋण सीमा के तहत दो प्रतिशत अतिरिक्त प्राप्त करने का मामला उठाएंगे। सीएम सुक्खू 12 सितंबर को दोपहर तक कांगड़ा लौटेंगे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

