-
Advertisement
केंद्र से खैरात नहीं, हक मांग रहे हैं, नड्डा कांग्रेस से गए नेता की सलाह लेना बंद करें
CM Sukhu Attacked JP Nadda: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ( JPNadda) पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि केंद्र अगर मदद कर रहा है तो यह पैसा जनता से टैक्स के रूप में इकट्ठा होता है। यह उगाही सभी राज्यों की जनता से टैक्स के रूप में की जाती है और यही पैसा राज्य को रेवेन्यू डेफिसिएट ग्रांट (Revenue Deficit Grant)में दिया जाता है। हिमाचल भी संघीय ढांचे का हिस्सा हैं। केंद्र से खैरात नहीं, अपना हक मांग रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुक्खू (CM Sukhu)ने कहा कि आजकल जो नड्डा के सलाहकार बने हैं, वह कभी कांग्रेस में थे। बेहतर होगा की वे उनकी सलाह से बचे। जाहिर है जगत प्रकाश नड्डा ( JPNadda) ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान कहा था कि केंद्र अगर पैसा ना दें तो हिमाचल सरकार एक दिन भी नहीं चल सकती।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी के नेताओं ने खूब झूठ बोला। हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट टैक्स (Toilet Tax) की बात कही गई, जबकि इस तरह का कोई टैक्स हिमाचल सरकार ने नहीं लगाया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 75 लाख की आबादी है और हर घर में टॉयलेट सीट है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति यह बता दे कि उस पर टॉयलेट टैक्स लगाया गया हो। उन्होंने कहा कि साल 2018 में तत्कालीन जयराम सरकार ने ही होटल पर एडिशनल सीवरेज टैक्स (Additional Sewerage Tax) लगाया था, जिसे कांग्रेस सरकार ने माफ किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम खराब किया। कांग्रेस की राज्य सरकार ने इस तरह का कोई टैक्स नहीं लगाया था। सीएम ने कहा कि बीजेपी के 10 साल के शासन से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है। बीजेपी का 10 साल का नाराजगी भरा शासन ही कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काफी है।
संजू चौधरी

