हिमाचल: क्वार्टर में बुलाकर कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़

बालूगंज थाने में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

हिमाचल: क्वार्टर में बुलाकर कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (Government Degree College) कोटशेरा की एक छात्रा ने अपने कॉलेज के एक प्रोफेसर (professor) पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर शिमला के बालूगंज थाने में आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ए और 354-डी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें-हिमाचल: गाड़ी चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, खुल सकते हैं कई राज

छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि प्रोफेसर पिछले एक हफ्ते से उसका यौन उत्पीड़न कर रह है। उसने बताया कि आरोपी उसे रोज वाट्सअप से मैसेज भेजता है। उसने बताया कि एक दिन प्रोफेसर ने उसे मिलने के लिए अपने कमरे में बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद 1 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे आरोपी उसे चौड़ा मैदान में मिला, जहां से वह छात्रा को चक्कर स्थित अपने क्वार्टर ले गया और उसके बाद वहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal Breaking News | Himachal headlines in Hindi | himachal abhi abhi news | today himachal news | himachal news live | हिमाचल | current news of himachal pradesh | छेड़छाड़ | himachal news online | state news | college professor molested girl in shimla himachal | Shimla | abhi abhi | गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोटशेरा | Molestation | HP breaking | Himachal News | latest news | Shimla news | शिमला | latest himachal news in hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है