-
Advertisement
पेंशनर्स को मिली नई सुविधा, अब यहां झट से दूर होंगी पेंशन से जुड़ी शिकायतें
पेंशनधारकों के लिए काम की खबर है। अब पेंशनधारकों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए एक खास ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal) तैयार किया है।
यह भी पढ़ें-एक फोन कॉल से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे पर इस नए पोर्टल का ऐलान किया। इस खास पोर्टल का नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल है, जिसके जरिए पूर्व सैनिक अपनी शिकायत सीधे पूर्व सेनानी कल्याण विभाग (Ex-Servicemen Welfare Department) में दर्ज कर सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस खास पहल से कोई भी पूर्व सैनिक इस पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मुझे रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल बनने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस पोर्टल का उद्देश्य ईएसएम की पारिवारिक पेंशन (Family Pension) से जुड़ी शिकायतों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना है। ये पोर्टल वर्तमान और भविष्य में सभी पेंशनभोगियों की मदद करेगा। इतना ही नहीं इस पोर्टल की मदद से पेंशनभोगियों के आश्रितों की शिकायतों का भी निवारण कर सकते हैं।
ऐसे करें शिकायत दर्ज
शिकायत दर्ज करने के लिए पूर्व सैनिकों को अपने मोबाइल नंबर से खुद को इस पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए सबसे पहले पूर्व सैनिक को इस पोर्टल पर विजिट करना होगा और फिर यहां मांगी गई जानकारी को भरना होगा। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से खुद को इस पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद फोन पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ईमेल आईडी रजिस्टर करें। इसके बाद पोर्टल द्वारा आपके ईमेल पर शिकायत में चल रही कार्रवाई की जानकारी दे दी जाएगी।
