-
Advertisement
उपचुनाव परिणाम: अर्की से कांग्रेस के संजय अवस्थी ने दर्ज की शानदार जीत, हासिल किए 30493 वोट
शिमला। हिमाचल उपचुनाव (Himachal By election) में कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है। मंडी से प्रतिभा सिंह, फतेहपुर से भवानी पठानिया और जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर के बाद अब अर्की विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जीत हासिल की है। उन्होंने 30493 वोट हासिल किए। बीजेपी के प्रत्याशी को 27216 वोट मिले।
यह भी पढ़ें:उपचुनाव नतीजेः मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत
इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम को 1622 वोट मिले। हालांकि नजीतों की आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। बता दें कि अर्की से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह विधायक थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिसके चलते यहां हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने संजय अवस्थी को टिकट दिया और मैदान में उतारा और आज उपचुनाव के नतीजों में संजय अवस्थी ने एक बड़ी जीत हासिल की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

