-
Advertisement
शिमला आएंगी कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, हिमाचल में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर बनेगी रणनीति
Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला आ सकती हैं। उनका 20 अगस्त तक शिमला आने का कार्यक्रम है। दर असल कांग्रेस देशभर में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत के लिए रजनी पाटिल का शिमला आने वाली है।
15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देशभर में हस्ताक्षर अभियान
इस अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश की जनता को बताएगी कि बीजेपी ने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर किस तरह वोट चुराए हैं। इस मसले पर कांग्रेस पूरे देश में मुद्दा बना रही है। इलेक्शन पर कांग्रेस निरंतर हमलावर है। कांग्रेस 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देशभर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी। प्रदेश में यह अभियान किस तरह से सफलता के साथ चलाया जाएगा इसे तय करने के लिए रजनी पाटिल शिमला में नेताओं से बैठक करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस में हलचल
रजनी पाटिल के शिमला दौरे से प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल हो गई है, क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस के नए संगठन और प्रदेश अध्यक्ष का भी ऐलान होना है। प्रदेश में कांग्रेस के पास 9 महीने 12 दिन से संगठन नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने जाने की चर्चा है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

