-
Advertisement
सुक्खू बोले- “सपने दिखाते और बेचते हैं” गडकरी, चुनाव से पहले खोलते हैं घोषणाओं का पिटारा
शिमला। कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि गडकरी सपने दिखाते हैंए बेचते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते। हिमाचल प्रदेश में फोरलेनए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की उनकी घोषणाएं कागजों में ही रहती हैं, धरातल पर नहीं उतरतीं। कांग्रेस विधायक (Congress MLA) ने कहा कि जब भी प्रदेश में चुनाव नजदीक होते हैंए गडकरी हिमाचल आकर फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के बड़े-बड़े सपने दिखाने शुरू कर देते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी गडकरी ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए 69 फोरलेन-राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा की थी,वह आज तक कागजों में ही हैं। एक भी धरातल पर साकार नहीं हुआ। गडकरी की सारी घोषणाएं जुमला ही साबित हुईं। पिछले राष्ट्रीय राजमार्गों में से अधिकांश के लिए एक इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं हुई,काम शुरू होना तो दूर है।
यह भी पढ़ें: Himachal में 6,155 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
कांगड़ा-मटौर-शिमला, पठानकोट-जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग इसके बड़े उदाहरण है, छह साल पहले इन दोनों का शिलान्यास गडकरी ने ही किया था। इन दोनों फोरलेन (four lane) को लेकर आज तक बिल्कुल प्रगति नहीं हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सिर्फ घोषणाएं ही हैं। अब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं तो गडकरी फिर घोषणाओं का पिटारा लेकर पहुंच गए। 6155 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर दिया। अनेक ऐसे राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) का भी लोकार्पण कर दिया जो जमीन पर साकार ही नहीं हुए हैं। सुक्खू ने कहा कि गडकरी ने तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार तक को राष्ट्रीय राजमार्ग का झूठा सपना दिखा दिया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास एनएचए फोरलेन निर्माण के लिए पैसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को घोषणाएं करने के साथ ही इसकी भी जानकारी जनता को देनी चाहिए थी। सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता को गुमराह करने की बजाए धरातल पर काम करना शुरू करे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…