-
Advertisement
Rathore ने वीरभद्र सिंह की स्मृति में रोपा पहला पौधा, क्या बोले-जानिए
Last Updated on July 25, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Congress State President Kuldeep Rathore) ने कहा है कि पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) के प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी याद में प्रदेश में वृक्षारोपण (Plantation) का आयोजन उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। आज कुमारसैन डिगाधार में वीरभद्र सिंह वृक्षारोपण सप्ताह के पहले दिन यहां राठौर ने पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पहला पौधा वीरभद्र सिंह की स्मृति में व दूसरा पौधा अपनी माताश्री की स्मृति में रोपा, जिनका पिछले माह निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें: Himachal में वीरभद्र सिंह की स्मृति में वृक्षारोपण सप्ताह होगा आयोजित
इस दौरान उनके साथ जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा व ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह भी व कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुलदीप राठौर ने इस वन महात्सव में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस हर साल वन महात्सव में अपने सामाजिक दायित्व के तहत वृक्षारोपण करती रही है। उन्होंने कहा कि इस साल कांग्रेस ने अपने एक महान नेता प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को सदा के लिए खो दिया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने अपना जन नायक खो दिया। उनकी याद हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के हर जिले व अपने सभी ब्लॉकों में वीरभद्र सिंह की स्मृति में पौधरोपण सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज यहां पौधरोपण किया गया। इस दौरान कांग्रेस सचिव आशा कवंर, अतुल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष विनीता वर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश,दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष नंदलाल, मीडिया विभाग अध्यक्ष निखिल व दर्जनों महिला मंडल की कार्यकर्ता मौजूद थीं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…