-
Advertisement
इस फिल्म के पोस्टर पर पैड के साथ दिखी श्रीकृष्ण की तस्वीर, मचा बवाल
आजकल बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्में आए दिन कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में फिल्म टाइटल काली (Kaali) के पोस्टर को लेकर बहुत बवाल मचा था। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया। साथ ही में एक हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का ध्वज दिखाया गया। अब ऐसे ही एक और फिल्म के पोस्टर पर इन दिनों खूब बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म के पोस्टर (Poster) में श्रीकृष्ण की फोटो देखकर संत समाज भड़क गया है।
यह भी पढ़ें:‘मां काली’ को सिगरेट पीता देख भड़के लोग, डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर ने मचा दिया बवाल
बता दें कि ये फिल्म 5 अगस्त यानी कल रिलीज होगी। संतोष उपाध्याय निर्देशित फिल्म मासूम सवाल रिलीज हो रही है, लेकिन रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले ही इस फिल्म को लेकर बवाल हो गया है। दरअसल, इस फिल्म के पोस्टर में सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की फोटो बनाई गई है। अब इस पोस्टर को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, संत समाज भी इस पोस्टर से काफी नाराज है। लोग फिल्म के डायरेक्टर, निर्माता और एक्टर्स पर बुरी तरह से भड़क गए हैं और इन सभी को लोगों से माफी मांगने को कह रहे हैं।

फिल्म डायरेक्टर का कहना है कि कई बार हमारा चीजों को देखने का नजरिया बहुत अलग होता है। इसी नजरिए की वजह से गलतफहमी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी पीरियड्स पर बेस्ड है इसलिए पैड दिखाना जरूरी है। पोस्टर पर पैड और श्री कृष्ण भी है।
वहीं, पोस्टर को लेकर हो रहे विवाद पर अभिनेत्री एकावली खन्ना का कहना है कि मुझे इस तरह के विवाद की कोई सूचना नहीं है। मैं सिर्फ इतना बता सकती हूं कि मेकर्स का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। वो किसी की भी भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का मकसद पीरियड्स (Periods) को लेकर चल रही दकियानूसी सोच को बदलना है। अंधविश्वास के लिए समाज में कोई जगह नहीं हैं। ऐसे में महिलाओं पर जबरन प्रथाएं थोपना गलत है।
