-
Advertisement
First Hand: हिमकेयर-आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी Corona Patient को प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि कोविड-19 मरीजों (Covid-19 Patients) की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत राज्य सरकार ने हिम केयर और आयुष्मान भारत योजना (Him Care and Ayushman Bharat Yojana) के लाभार्थी कोविड-19 रोगियों को कोविड के लिए समर्पित पंजीकृत (Private Hospitals) निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार (Free Treatment) प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह बात उन्होंने आज यहां राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और कोविड-19 प्रबंधन समितियों के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 4.16 लाख परिवार और राज्य सरकार की हिमकेयर योजना के तहत 5.13 लाख परिवार पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी परिवार अब कोविड-19 के निःशुल्क उपचार के लिए पात्र हैं।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग वालों को 17 मई से लगेगा Corona का टीका

जय राम ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन भंडारण क्षमता को लगभग 25 मीट्रिक टन बढ़ाने के अलावा पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों ( Oxygen plants)को कार्यशील करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड रोगियों ( Covid patients) के लिए उपलब्ध 3080 बिस्तरों की क्षमता को अगले कुछ दिनों में 1100 बिस्तर तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता 2505 है और यह चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश सरकार ने समाज के कुछ वर्गों का उनकी डयूटी के आधार पर प्राथमिकता से टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के चालकों व परिचालकों, निजी ट्रकों और बसों के चालकों और परिचालकों, ईंधन पंप संचालकों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य दुकानों के धारकों, कोविड ड्यूटी पर अध्यापकों, बैंकों व वित्तीय सेवाओं के स्टाफ, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के स्टाफ, कैमिस्ट और लोकमित्र केंद्रों के संचालकों का प्राथमिकता के आधार पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब 2 से 18 आय़ु वर्ग को भी लगेगा कोरोना का टीका, भारत बायोटेक को मिली मंजूरी
जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड रोगियों को एम्बुलेंस (Ambulance) से अस्पताल ले जाने और वाहन से वापिस घर छोड़ने के लिए जिला स्तर पर समर्पित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि एम्बुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन और अन्य उपकरण हो ताकि अस्पताल ले जाए जा रहे मरीज को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

