-
Advertisement
Cryptocurrency Scam | ED Major Action | Big Breaking |
हिमाचल और पंजाब में फैले करीब 500 करोड़ रुपये के कथित क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शिमला में छापेमारी के बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। आइए जानते हैं पूरी खबर। ईडी ने शिमला में विजय कुमार जुनेजा और मासूम जुनेजा के ठिकानों पर छापा मारकर कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। जांच के बाद ईडी ने मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा के करीबी सहयोगी और कथित वित्तीय मददगार मासूम जुनेजा को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जांच के अनुसार वर्ष 2018 में सुभाष शर्मा और उसके साथियों ने एक कथित क्रिप्टो निवेश योजना शुरू की थी। निवेशकों को “कोर्वियो कॉइन” में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया। ईडी का दावा है कि यह एक पोंजी स्कीम थी, जिसमें नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता था। मामला सामने आने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर डिजिटल रिकॉर्ड और डोमेन हटाने की कोशिश की। वहीं मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा के दुबई भाग जाने की भी जानकारी सामने आई है। ईडी अब पूरे नेटवर्क और धन के लेन-देन की जांच कर रही है।

