-
Advertisement
नारग के इस स्कूल में पहुंचे डीसी, जांचा रिकॉर्ड; शिक्षकों को दिए निर्देश
DC Sumit Khimta: नाहन। डीसी सिरमौर सुमित खिमटा अचानक नारग (Narag) शिक्षा खंड के तहत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला मलूटी पहुंचे, जहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। साथ ही डीसी ने विद्यालय में चल रहे मिड-डे-मील (Mid day-Meal) योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जानकारी हासिल की।

डीसी सिरमौर ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा (Education) प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से भी जोड़ा जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। डीसी ने स्कूल के प्रभारी और अन्य शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए और शिक्षण कार्य में कोई भी कोताही ना बरती जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शिक्षकों की जिम्मेवारी है और शिक्षकों को इस कार्य को ईमानदारी से निभाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि डीसी सुमित खिमटा (DC Sumit Khimta) जब भी जिला के प्रवास पर निकलते हैं तो वह विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि संस्थानों का निरीक्षण भी अवश्य करते हैं। डीसी खिमटा जिला के अन्य अधिकारियों को भी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों आदि के निरीक्षण के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि इससे सरकारी संस्थानों क़ी कार्यप्रणाली में सुधार के साथ सेवा में गुणवत्ता भी बनी रहती है।


