-
Advertisement
हिमाचल में यहां पेड़ से लटकी मिली बिना टांगों वाली दो महीने पुरानी लाश
ऊना। चिंतपूर्णी के श्मशानघाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव (dead body)पेड़ पर लटका हुआ मिला है। शव करीब दो माह पुराना है, जो कि बुरी तरह से सड़ गल चुका है और दोनों पैर भी नहीं थे। इसके चलते शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह शिव तालाब मंदिर में रह रहे एक साधू महात्मा जब गाय के लिए घास लेने के लिए एक छोटी सी पहाड़ी पर गया, तो घास काटते वक्त साधु की नजर पेड़ पर लटके रहे भगवा कपड़े पर पड़ी। जब उसने गौर से देखा तो कपड़े के साथ लटका हुआ व्यक्ति नजर आया। मृतक के शरीर पर चैकदार कमीज और लटकी हुई लाश (dead body) के साथ पैर नहीं थे। साधू ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया। डेड बॉडी को उतारने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव की पहचान के लिए पुलिस जुट गई है।
झलेड़ा के प्रधान-उपप्रधान पर मारपीट करने का आरोप
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत झलेड़ा के प्रधानए उपप्रधान सहित तीन के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगे है। पुलिस (police) ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने पति, सास व देवर को पीटने की बात कही है। पुलिस को दी शिकायत में अंबिका निवासी झलेड़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले अपने खेतों बाडबंदी की हुई थी। बीते रोज गांव का प्रधान, उपप्रधान व अन्य लोग मौके पर पहुंचे गए और बाडबंदी उखाड़ते हुए जेसीबी की मदद से मिट्टे उठाने लगे। इसका जब मेरी सास व देवर ने विरोध किया, तो मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होती देख जब पति ने बीच.बचाव किया, तो गांव के ही व्यक्तियों ने पति को डंडों से पीट दिया। मारपीट में पति, देवर व सास को चोटें पहुंची हैं। तीनों क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल (medical) व उपचार करवाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रधान सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

