-
Advertisement
कार में मिली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर भाभी की डेड बॉडी, मिल रही थीं धमकियां
Social Media Influencer Dead body: पंजाब के बठिंडा में आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी कार से एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का शव बरामद किया गया है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन उर्फ कमल कौर भाभी के रूप में हुई है। जिस गाड़ी में कंचन का शव मिला वह गाड़ी भी उसी के नाम से रजिस्टर्ड है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंचन सोशल मीडिया पर काफी चर्चित थीं। साथ ही अश्लील कंटेंट को लेकर विवादों में भी घिरी रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है
आतंकी अर्श डल्ला ने दी थी धमकी
लुधियाना की रहने वाली कमल कौर इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित और अश्लील रील बनाती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने बताया- जिस गाड़ी से लाश मिली है, वो घटनास्थल पर मंगलवार से खड़ी थी। कार के अंदर से बदबू भी आ रही थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर छोड़ा गया है। बाकी स्थिति पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगी।
पंकज शर्मा

