-
Advertisement
हिमाचल: लापता युवक का जलाशय किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सुंदरनगर। मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय के किनारे शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने जलाशय के किनारे युवक के शव को देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस (Police) को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: गोविंदसागर में डूबा युवक, बाइक हादसे में एक की गई जान, दो ने लगा लिया फंदा
कुटाहची सुंदरनगर का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (25) गांव चुरासनी, कुटाहची सुंदरनगर के रूप में हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार (DSP Sundernagar Dinesh Kumar) ने बताया कि बुधवार को नरेंद्र कुमार की उसके परिजनों ने बीएसएल थाना के तहत गुमशुदगी की रिपोर्ट (Missing Report) दर्ज करवाई थी है। डीसएसपी सुंदरनगर ने बताया कि नरेंद्र कुमार अपने घर से 27 सितंबर से लापता था। उन्होंने कहा कि शव के समीप जहर की एक खाली शीशी भी बरामद हुई है। वहीं, उसके साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

