-
Advertisement
हिमाचल: 15 दिनों से घरों में नहीं आ रहा था पानी, पाइप खोलने पर लोग रह गए सन्न
मंडी। हिमाचल (Himachal) में लोग पानी की किल्लत से जूझते रहते हैं। जल शक्ति विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को भारी खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला मंडी जिले के मझवाड़ पंचायत से सामने आया है। मझवार पंचायत के सायरी गांव में रहने वाले दो परिवारों के घर 15 दिन से पानी नहीं आ रहा था। वे रोजाना जल संकट से जूझ रहे थे। इस बाबत कई बार जल शक्ति विभाग को भी सूचित किया था, लेकिन विभाग के उदासीन रवैये को देखते हुए उन्होंने खुद ही पानी की पाइपलाइन (PipeLine) को चेक करना शुरू किया।
यह भी पढ़ें:इस आइलैंड पर रहते हैं दुनिया के सबसे जहरीले सांप, एक बार गए तो जिंदा नहीं लौटते इंसान
पाइप में मिला मरा हुआ सांप
इस दौरान जब उन्होंने मधवान जगह पर पाइप को खोला तो उसमें पानी के बहाव के लिए लगाए अवरोध स्थल पर सांप फंसा हुआ मिला। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच है। हालांकि, ग्रामीणों को सांप मरा हुआ मिला। अब इस मामले पर ग्रामीण जल शक्ति विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
शनिवार को मिला सांप
इस मामले के बाद जल शक्ति विभाग की प्रदेश भर में खूब फजीहत हो रही है। उधर जल शक्ति विभाग के एसडीओ इंजीनियर भानु प्रताप ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। पाइप में सांप कैसे आया, इसकी जांच जारी है। वहीं, पानी की किल्लत से जूझ रहे दो परिवारों की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई शिकायत विभाग के पास नहीं आई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


