-
Advertisement
Himachal में अब इस अस्पताल को बनाया डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर, दो मरीज किए भर्ती
सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर एमसीएच सुंदरनगर (MCH Sundernagar) को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (Dedicated Covid Health Center) बना दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बीती देर रात युद्धस्तर पर कार्य करते हुए इसमें कोविड संक्रमितों का इलाज करना भी शुरू कर दिया है। इसके तहत 2 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। बता दें कि डीसीसीएचसी सुंदरनगर में 50 कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन (Oxygen) सहित बैडों का इंतजाम किया जा रहा है। अभी इसके तहत शुरुआत में 25 बैडों को पूरी सुविधा के साथ चालू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Kangra: निजी अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए 50% बेड होंगे आरक्षित

जानकारी देते हुए डीसीसीएचसी सुंदरनगर के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र रुड़की ने कहा कि देर रात को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एमसीएच सुंदरनगर में स्थापित डीसीसीएचसी को मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत कल रात 4 मरीजों को इसमें रेफर किया गया था जिनमें से एक मरीज को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक (Covid Hospital Nerchowk) रेफर कर दिया गया और एक अन्य मरीज को स्वास्थ्य लाभ होने पर वापिस होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस समय 2 संक्रमित एमसीएच सुंदरनगर में स्थापित डीसीसीएचसी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेंटर में सरकार और विभाग के द्वारा पूरी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

