-
Advertisement
अब प्रदेश के हित में डबल नहीं नए इंजन की सरकार बनाओ: सिसोदिया
पालमपुर। दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने पालमपुर के सुभाष चौक पर एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनती है तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की ओर से दी गई 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल में अब डबल इंजन की नहीं बल्कि नए इंजन की सरकार बनाएं। डबल इंजन की सरकार तो प्रदेश को गलत दिशा में ले गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस को वोट दिया। कांग्रेस से नाराज हो गए तो बीजेपी को वोट दे दिया। मगर अफसोस इन पार्टियों में से किसी ने भी सही काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल विधानसभा चुनाव मैदान में कौन है सबसे कम उम्र का प्रत्याशी, उम्रदराज भी जाने
किसी ने भी बच्चों के लिए शानदार स्कूल नहीं बनाए (don’t make a great school) । ना ही अस्पताल और ना ही बिजली सस्ती (Neither hospital nor electricity is cheap) की। उल्टा महंगी कर दी। जब से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने हैं तब से दिल्ली के स्कूलों की हालत अच्छी हो गई है। हर आदमी का फ्री में इलाज हो रहा है। दिल्ली में हजारों लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। एक बार केजरीवाल को मौका देकर देखो। दिल्ली में भी पहले बीजेपी-कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था।

