-
Advertisement
कुल्लू- मंडी में बारिश से तबाही: लग घाटी में बादल फटा, चौहार घाटी में बारिश से भारी नुकसान
Himachal Cloud burst: कुल्लू, मंडी में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। कुल्लू की लग वैली में रात 1 बजे बादल फटने से 3 दुकानें बह गईं। कणोंन में पुल बह गया। सरवरी नदी उफान पर है। भूतनाथ मंदिर के पास बस स्टैंड को जोड़ने वाली सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। साथ ही हनुमान बाग को जोड़ने वाला पैदल पुल भी टूटने के कगार पर है। कुल्लू में भारी बारिश को देखते हुए कुल्लू और बंजार सब डिवीजन के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित कर दी है।
मंडी के उपमंडल पधर के अंतर्गत चौहार घाटी के सिल्हबुधानी, कुंगड और स्वार गांव में इलाके में खासा नुकसान हुआ है। यहां पर दुकान, दो फिश फ़ार्म के साथ सभी फ़ुटब्रिज तथा सैकड़ों बीघा जमीन तबाह हो गई #cloudburst #Silhbudhani #Chauharvalley #shops #fishfarms #destroyed #Mandi pic.twitter.com/ef6vFfFhV2
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 19, 2025
पधर उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम चौहारघाटी में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। घाटी की दो पंचायतें अधिक प्रभावित बताई जा रही हैं, जिसमें शिल्हबुधाणी और तरस्वाण शामिल हैं। ब्रिज, एक वाहन, एक दुकान और सैकड़ों बीघा फसल पानी के तेज बहाव के साथ बह गई है, जिससे लोगों का करोड़ों का नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही कि इस आपदा से किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सैकड़ों बीघा फसल बहने से क्षेत्र के किसानों और बागवानों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भगत राम यादव सहित राजस्व विभाग की टीमें मौके लिए रवाना हो गई हैं। एसडीएम सुरजीत सिंह ने क्षेत्र के स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।

शिमला के रामचंद्रा चौक के पास भी तीन सरकारी आवास लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। इसके बाद प्रशासन ने रात में 35 से 40 लोगों को सुरक्षित दूसरी जगह पहुंचाया। छोटा शिमला में आशियाना रिजेंसी होटल के पास देवदार का बड़ा पेड़ घर की छत्त पर गिर गया।
तुलसी- लक्की

