-
Advertisement
Himachal में तबाही- Manali में 1 रेस्टोरेंट, 4 दुकानें बही, Mandi में 2 बिल्डिंग गिरी, मनाली-Leh सड़क ब्यास में समाई
Devastation in Himachal :हिमाचल में बारिश ने हर जगह तबाही मचा रखी है। नदी-नाले उफान पर है और पहाड़ दरक रहे हैं। कुल्लू मनाली में बारिश से खासा नुकसान हुआ है।मनाली-लेह एनएच बिंदु ढांक के पास नदी में समा गया। बाहंग में एक रेस्टोरेंट और चार दुकानें ब्यास के तेज बहाव में बह गईं। ब्यास नदी का पानी आलू ग्राउंड और बाहंग में हाईवे पर तक पहुंच गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने आलू ग्राउंड और बाहंग क्षेत्र को रात में ही खाली करवा दिया। आलू ग्राउंड के समीप पुलिस ने ब्यास नदी के बीच एपीएमसी भवन फंसे व्यक्ति को किया सुरक्षित रेस्क्यू किया
मनाली में ब्यास नदी उफान पर है। देर रात नदी का पानी आलू ग्राउंड और बाहंग में हाईवे पर तक पहुंच गया, आलू ग्राउंड के समीप पुलिस ने ब्यास नदी के बीच एपीएमसी भवन फंसे व्यक्ति को किया सुरक्षित रेस्क्यू..@DCKullu @PoliceKullu @HP_SDRF @NDRFHQ @TTRHimachal @CMOFFICEHP @PMOIndia pic.twitter.com/BYonR7sTpg
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 26, 2025
मंडी के बालीचौकी में देर रात 2 बिल्डिंग जमीन धंसने के बाद गिर गई। इन बिल्डिंगों में 40 से ज्यादा दुकानें चल रही थीं। हादसे की आशंका को देखते हुए दोनों बिल्डिंगों को 5 दिन पहले ही खाली करा दिया गया था। जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज चंबा और कांगड़ा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुल्लू व मंडी में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और लाहौल स्पीति जिला में यलो अलर्ट है। इसे देखते हुए शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में स्कूलों व कालेजों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।
तुलसी

